गोरखपुर, मार्च 29 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के करमहा उर्फ कमहरिया गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखी आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर नगदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। करमहा उर्फ कमहरिया निवासी पीड़ित सुल्तान ने बताया कि उनकी बहन रेहाना की शादी गोरखपुर के रसूलपुर में थी। इसी कारण पूरा परिवार शादी में शामिल होने गया था। भोर में जब सभी लोग घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर आलमारी और बक्शे के ताले टूटे थे। चोर करीब 20 हजार रुपये नगद और लगभग चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक माह...