रुडकी, अप्रैल 16 -- लक्सर, संवाददाता। कुआंखेड़ा गांव में चोरों ने घर में घुसकर ग्रामीण के घर से सोने के जेवर व तीस हजार की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कुछ संदिग्धों से भी गहनता से पूछताछ कर रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव निवासी महावीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोरों ने 13 अप्रैल की रात में लगभग एक बजे उनके घर की जाली उखाड़कर ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। 14 अप्रैल की सुबह वह उठे तो घर से दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, सात जोड़ी चांदी की पाजेब व तीस हजार की नगदी गायब थी। यह भी पढ़ें- बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी उन्होंने सामान की आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ...