बरेली, मार्च 3 -- बरेली। घर का ताला तोड़कर चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। इस मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लाल फाटक के पास रहने वाली पिंकी ने पुलिस को बताया कि एक मार्च को घर में ताला लगाकर वह रिश्तेदारी में गई थी। दो मार्च की रात करीब ढाई बजे घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर तीन चोर उसके घर में घुस आए और सोने की चेन, एक अंगूठी, हाथ में बांधने वाली तीन घड़ियां और Rs.25 हजार रुपये चोरी कर ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...