रुद्रपुर, अप्रैल 5 -- दिनेशपुर। परिजनों की गैरमौजूदगी में चोरों ने एक घर के दरवाजे का ताला तोड़ नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खुशी पार्क जयनगर नंबर चार निवासी राहुल सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा कि 27 मार्च को वह परिवार के साथ पुश्तैनी घर काशीपुर गए थे। 29 मार्च को वापस लौटने पर देखा कि घर का दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। चेक करने पर अलमारी से सोने चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपये की नकदी गायब थे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.