गुमला, मई 4 -- गुमला। पालकोट प्रखंड के तिलैहडीह गांव निवासी चंद्रमुनी मिंज ने चोरों के खिलाफ घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में उन्होंने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।दिए गए आवेदन में चंद्रमुनी मिंज ने बताया कि वह कैलाश किंडो के घर गणेशपुर डीपा में अपनी दो बच्चियों के साथ रहती हैं। परिवार में शादी समारोह होने के कारण उसके पति भी बिहार पुलिस से छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। शनिवार शाम पूरा परिवार घाघरा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव गया था।रविवार देर शाम जब पूरा परिवार वापस घर लौटा तो देखा कि घर के ग्रील का ताला टूटा हुआ था। यह भी पढ़ें- रूईधासा में बंद घर के गेट का ताला तोड़कर चोरी अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ मिला। अलमारी में रखे दो जोड़ा पायल, दो महंगी घड़ी, क...