घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर। बांसगांव पुलिस ने घर में चोरी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी गए गहने बरामद कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बांसगांव के जरलही निवासी मदन पासवान के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, 5 जून को चोरों ने एक महिला के घर का ताला तोड़कर आभूषण, दो गैस सिलेंडर और 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया था। पीड़िता की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.