हाजीपुर, अप्रैल 17 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र नगर क्षेत्र के हेला बाजार इलाके में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में पीड़ित राहुल प्रियदर्शी ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार राहुल गुरुवार की सुबह जब जगा तो पाया कि घर का मुख्य दरवाजा बंद है और पांच अलग-अलग कमरों की कुंडी खुली हुई। अंदर जाने पर पाया कि चोरों ने घर के अंदर रखे बक्से एवं अलमारी का ताला तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया है। उनका आरोप है कि चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण,जो उनके पूर्वजों का था उसकी चोरी हो चुकी है। जिसका वजन लगभग 80 से 100 ग्राम बताया गया है, तथा करीब 60 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर 4 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी इसके अलावा घर में रखे अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। पीड़ित के ...