बांदा, जनवरी 16 -- बांदाRs.। संवाददाता पैलानी में रामकरण पुत्र दुखवा निवासी अमारा ने जसपुरा थाना में तहरीर दी है। बताया कि कुछ दिन पहले मेरी मां कलावती पत्नी दुखुवा अपनी बेटी के घर चली गई थी। इसी बीच पारिवारिक बहू कुसुम पत्नी जीतू ने मेरी मां के घर में ताला लगाकर अपने मायके चली गई। जब मेरी मां अमारा गांव वापस आई तो घर का ताला खोलने को लेकर विवाद हो गया। पारिवारिक जितेंद्र पुत्र राजू, दीपक पुत्र मोतीलाल, सुनील पुत्र भुन्नदा ने लाठी डंडा से मुझ सहित किरण देवी, सिद्धू के साथ मारपीट की। हमें गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी ने तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...