घर का ताला काटकर कोल्ड ड्रिंक से लदी ऑटो, बाइक व 50 हजार नकद की चोरी
छपरा, मार्च 27 -- एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के भरहोपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए इलेक्ट्रिक ऑटो, बाइक और नकद की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार भरहोपुर गांव निवासी रमन कुमार सिंह के घर के मुख्य गेट का ताला काटकर चोर अंदर घुसे और कोल्ड ड्रिंक से लदी इलेक्ट्रिक ऑटो, एक टीवीएस बाइक व साइबर कैफे व डाकघर संचालित सीएसपी केंद्र से करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार रात वे परिवार के साथ भोजन कर सो गए थे। सुबह उठकर बाहर निकले तो मुख्य गेट और सीएसपी कक्ष का ताला टूटा मिला और वाहन व नकद गायब थे। ऑटो पर करीब 32 पेटी कोल्ड्रिंक लोड था, जिसे भी चोर साथ ले गए। घटना के बाद आसपास खोजबीन की गई, जिसके बाद शुक्रवार शाम सूचना मिली कि एक इलेक्ट्रिक ऑटो गौसपुर और पांडेय छपरा के बीच चंवर में लावारिस खड़ी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.