सीतामढ़ी, जून 22 -- रीगा। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुलाकीपुर पंचायत के बुलाकीपुर गांव के वार्ड 11 में बीती रात तेज हवा के कारण एक खपरैल घर गिरने से महेश्वर प्रसाद सिंह की 50 वर्षीय पत्नी मंजू देवी की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बताया गया कि मंजू घर में वह अकेले ही सोई हुई थी। पति महेश्वर प्रसाद सिंह खलिहान पर सोए हुए थे और सुबह उठकर खेत की तरफ चले गए और दोपहर में जब घर में आये तो घर गिरा देखा शक हुआ। अंदर देखा तो पत्नी उसी में दबकर मृत पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी को दी। सूचने मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिए। वहीं घटना को लेकर परिवार में मातम पसर गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...