गाज़ियाबाद, अप्रैल 6 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के चिरंजीव विहार में चोरों ने दिनदहाड़े घर का गेट तोड़कर 70 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। वारदात के दौरान आरोपियों ने घर के अंदर जमकर तोड़फोड़ करते हुए सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।चिरंजीव विहार सेक्टर-तीन स्थित तुलसी कुंज में रहने वाले रजत कुमार गोस्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच अप्रैल अज्ञात बदमाश उनके घर के प्रथम तल के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली और सामान को बुरी तरह बिखेर दिया। यहां तक कि बिस्तर और अन्य घरेलू वस्तुएं भी इधर-उधर फेंक दी गईं। पीड़ित ने बताया कि बदमाश घर में रखी करीब 70 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। जब परिज...