गोरखपुर, मई 9 -- गगहा हिन्दुस्तान संवाद। पीएम श्री विद्यालय सेमरी में शुक्रवार को आयोजित अभिभावक शिक्षक की बैठक में शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक पंकज कुमार गुप्ता ने कक्षा-6 के समग्र प्रगति पत्र पर चर्चा करते हुए अभिभावकों को बताया कि बच्चों की निरंतर विद्यालय उपस्थिति ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियों की मजबूत आधारशिला है। सहायक अध्यापक रामसिंह एवं गुलाब ने निपुण विद्यालय आकलन 2025-26 में बच्चों के प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए अभिभावकों को बच्चों के रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराए। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने हेतु प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक विद्यालयों में आज होगी अभिभावक-शिक्षक संग...