हापुड़, जून 1 -- थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव रतुपुरा में परिवार के सोते समय चोर घर में घुसकर नकदी और लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। वहीं माधापुर में खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे का लोहे का गेट और अंदर रखा कृषि यंत्र चोरी कर लिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव रतुपुरा निवासी शादाब अली ने बताया कि उसके चाचा कुर्बान अली सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उनके मकान में दादा शेर मोहम्मद और चाची रहते हैं। रविवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। सोमवार सुबह उठने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर करीब 25 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।वहीं माधापुर निवासी अतुल...