घर आए मेहमानों ने लड़की को गैंगरेप के बाद कश्मीर में बेचा, पति ने करवाया देह व्यापार
संवाददाता, सितम्बर 23 -- यूपी के बरेली में एक लड़की से घर आए मेहमानों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने शादी का झांसा देकर लड़की को कश्मीर में बेच दिया। कश्मीर में जिससे लड़की की शादी हुई उसी पति ने उससे देह व्यापार करवाया। बताया जा रहा है कि एक महिला ने गैंगरेप के बाद निकाह के नाम पर कश्मीर में बेचने और वहां देह व्यापार कराने का आरोप लगाकर एसएसपी ऑफिस में शिकायत की है। पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में पीड़िता का कहना है कि पीलीभीत में जहानाबाद और भोजीपुरा निवासी दो व्यक्ति उसके घर पहुंचे और मां से कश्मीर के लड़के से उसका निकाह करवाने की बात की। जब मां दोनों के लिए नाश्ते का सामान लेने गई, तो दोनों ने घर में ही सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद 6 फरवरी 2025 को उन्होंने कश्मीर के युवक से बहेड़ी तहसील में स्टांप पर निकाह कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.