बगहा, मई 4 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि।शिकारपुर थाना के कोइरगावा गांव में नेपाल से घर आए मेहमानों को गांव के कतिपय युवकों ने पीट दिया।घटना 1 मई की है।मामले में कोइरगावा गांव निवासी राजेन्द्र महतो ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमें गांव के ही पवन कुमार,मनीष पटेल व मलिक कुमार को आरोपित किया गया है।आरोप है कि उसके घर नेपाल से मेहमान आये थे।आरोपितों ने मेहमानों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।विरोध पर आरोपितों ने मेहमानों को बुरी तरह से पीट दिया। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर में ले जाकर ग्रामीण को पीटा यह भी पढ़ें- शिकायत करने पहुंचे युवक को पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...