उन्नाव, मार्च 23 -- बांगरमऊ। टोला मोहल्ला स्थित हाता में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को मेहंदीपुर बालाजी दरबार से पधारे विख्यात भागवताचार्य पंडित अतुल कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को उपदेश दिया। कहा कि यदि कोई अतिथि हमारे घर आए तो उसका सम्मान करना चाहिए, अन्यथा उसे भी अपमान का घूंट पीना पड़ेगा। समाज में कभी अपमान हो तो चुप रहना चाहिए और यदि बर्दाश्त न हो तो वह स्थान छोड़ देना ही उचित है। कीर्तन सुनकर भव्य पांडाल में उपस्थित भक्तों की तालियां गूंजायमान होती रही। कथा समाप्ति पर आयोजक आदर्श, आशुतोष, कृष्ण कुमार, शरद, जयशंकर व लिटिल ने भगवान कृष्ण की आरती कर प्रसाद वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.