समस्तीपुर, अप्रैल 4 -- पूसा। पूसा के बिरौली गांव स्थित उमावि, दिघरा में शनिवार को इको कल्ब के सदस्यों ने गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए एक बेहतरीन पहल की। उन्होंने छोटे बर्तनों में पानी भरकर विद्यालय के छत पर छाया वाली जगहों पर रखा। पानी भरे बर्तनों के निकट कुछ चावल के दाने भी बिखेरे। गर्मी के आते ही तेजी से सूख रहे ताल-तलैयों को देखते हुए छात्र-छात्राओं ने यह कार्य इको क्लब के संयोजक व हिंदी विषय के शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल के मार्गदर्शन में किया। मुकेश कुमार मृदुल ने कहा कि सुबह में चिड़ियों की चहचहाहट मन को काफी आनंदित करती है। यह क्रम निरंतर जारी रहे, इसके लिए पक्षियों का संरक्षण आवश्यक है। इससे प्रकृति में पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता बनी रहेगी। वरीय शिक्षक राकेश कुमार ने विद्यालय के इको क्लब की ओर से की गयी इस पहल की...