फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में बुधवार को सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। स्कूलों में सफल विद्यार्थियों का स्वागत किया गया, जबकि घरों में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। अच्छे अंकों से उत्साहित छात्र-छात्राएं अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर भी काफी उत्साहित नजर आए। सेंट कोलंबस स्कूल का 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम यह भी पढ़ें- नतीजों में गिरावट, कॉमर्स में छात्रों का प्रदर्शन बेहतरसेंट कोलंबस स्कूल का 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम सेंट कोलंबस स्कूल, दयाल बाग के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रखा। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त ...