गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने बेहटा अंडरपास से जांच के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनके कब्जे से 13 मोबाइल, एक स्पीकर, एक स्मार्टवॉच समेत अन्य उपकरण मिले हैं। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की तिलकराम कॉलोनी में रहने वाले इसरार अली के घर से दो मार्च को चोरों ने पांच मोबाइल, एक स्मार्टवॉच और तीन हजार रुपये चोरी किए थे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार को बेहटा अंडरपास के पास वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस ने सूचना पर तीन युवकों को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से 13 मोबाइल, एक स्पीकर, एक स्मार्ट वाच, चार मोबाइल चार्जर, एक ब्लूटूथ, चार चार्जिंग केबल बरामद हुई। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर पुलिस तीनों को थाने ले आई। पूछताछ में इन्...