रुडकी, मार्च 27 -- लक्सर, संवाददाता। शुक्रवार को नवरात्र के नौवें दिन नवमी का पूजन किया गया। कन्याओं का पूजन कर साधकों ने मां महागौरी से मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। साथ ही अपने व्रतों का परायण किया। नवमी पर घरों व मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गयी। माता का श्रृंगार कर हलवा,पूरी का भोग लगाया और देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री व अरविंद शर्मा के मुताबिक मां गौरी को ममता की मूर्ति माना जाता है। जो अपने भक्तों को पुत्रों के समान प्रेम करती है। इनकी शक्ति अमोघ फलदायिनी है। इनकी पूजा से पूर्व संचित पाप भी विनष्ट हो जाते हैं। शुक्रवार को कस्बे के सभी मंदिरों में माता की विशेष पूजा की गयी। मेन बाजार के जगदंबा माता मंदिर, शिवपुरी के शिव मंदिर, सीमली के प्राचीन शिव मंदिर, सुल्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.