रुडकी, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के चौथे दिन घरों में मां कूष्मांडा, आदिशक्ति के चौथे स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वहीं, मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। रविवार को कस्बे से लेकर देहात तक मां के चौथे स्वरूप की पूजा पूरे श्रद्धाभाव के साथ की गई। इस दौरान लक्सर कस्बे के सीमली मंदिर, शिवपुरी मंदिर, ब्लॉक मुख्यालय स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर, सोसायटी रोड के मंदिरों सहित देहात क्षेत्र के सुल्तानपुर, रायसी और खानपुर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे थे और शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। ज्योतिषाचार्य संदीप भारद्वाज शास्त्री और पंडित अरविंद शर्मा ने बताया कि देवी भागवत पुराण के अनुसार, सृष्टि की उ...