बिजनौर, अगस्त 25 -- वर्ष 2024 से लेकर आज तक वन विभाग की टीम ने बिजनौर रेंज में 538 सांपों का लोगों के घरों से रेस्क्यू किया। जानकर ताज्जुब होगा कि घरों से रेस्क्यू किए गए सांपों में रसेल वाइपर और कोहरा की संख्या अधिक है। वन विभाग की टीम ने सभी सांपों को पकड़कर इंसानों से दूर जंगल में छोड़ा है। इन सभी जहरीले सांपों का रेस्क्यू लोगों के घरों से किया गया है। जिले में गुलदार का आतंक चरम पर है।

गुलदार के हमले गुलदार एक के बाद एक लोगों को हमला कर मार रहा है। गुलदार के हमले के बीच मौत के रूप में जहरीले सांप घुस रहे हैं। बिजनौर रेंज में वन विभाग के पास भले ही संसाधन कम हो लेकिन लोगों को सांप के रूप में आने वाली मौतों से बचा रहे हैं। बिजनौर रेंज में वर्ष 2024 से अब तक लोगों के घरों से 538 सांपों का रेस्क्यू किया है। इसमें अजगर बहुत कम और सबसे अधिक ...