फरीदाबाद, जून 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-35 स्थित अशोका एंक्लेव पार्ट-3 की कोस मिनार लाइन में रहने वाले लोगों को पिछले कुछ दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। घरों में सीवर युक्त पानी सप्लाई हो रहा है। दुर्गंध से लोगों को बुरा हाल है। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों और पार्षद से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं हो रहा है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पांच से सात हजार लोग रहते हैं। इलाके में करीब पांच वर्षों से स्वच्छ पेयजल की समस्या बनी हुई है, लेकिन हाल के दिनों में पानी से गंदे पानी की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। वहीं बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। जलभराव और पुरानी पाइपलाइन के कारण सीवर का पानी पेयजल लाइन में मिल ज...