नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बारिश और बादलों के कारण राजधानी में पारा तकरीबन 10 डिग्री तक लुढ़क गया है। इससे मार्च में लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। घरों में पंखे बंद हो गए हैं। लोगों ने फिर से स्वेटर-कंबल निकाल लिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते छह वर्षों में मार्च के महीने पर नजर डालें, तो 20 मार्च सबसे ठंडा रहा। दिल्ली का मौसम इस बार बहुत ही ज्यादा उतार-चढ़ाव भरा बर्ताव कर रहा है। फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रहा था। फरवरी का औसत तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। वहीं, मार्च के पहले पखवाड़े में भी मौसम का रुख लगातार ऐसा बना रहा। होली पार पारा 35 डिग्री के पास पहुंच गया था। दिल्ली के सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान चार से सात डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा बना रहा। इससे घरों में...