घरों में घुसा गधेरे का पानी, मलबे में दबी फसलें
अल्मोड़ा, जून 11 -- चौखुटिया। तड़ागताल क्षेत्र के दूरस्थ पैली ग्राम पंचायत में बुधवार शाम को बाड़ी गधेरा उफान में आ गया। इससे कई घरों में गधेरे का पानी घुस गया तो काश्तकारों की फसल मलबे में दब गई। इससे ग्रामीणों को बड़ा नुकसान हो गया। लोगों ने आक्रोश जताते हुए मुआवजा देने और गधेरे के दोनों ओर तटबंध बनाने की मांग की। स्थानीय लोगों के मुताबितक बुधवार शाम हुई तेज बारिश से दूरस्थ पैली ग्राम पंचायत के मध्य में बहने वाला बाड़ी गधेरा उफान पर आ गया। इससे गांव के दोनों छोरों की ओर पानी और मलबा बढ़ने लगा। कुछ ही देर में गांव के करीब आधे दर्जन घरों में गधेरे का पानी व मलबा घुस गया। यह भी पढ़ें- अधौरा बाजार में जलनिकासी का प्रबंध नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.