संभल, मई 10 -- विक्रमपुर ताहरपुर गांव में जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। गांव में पानी भरने और घरों में गंदा पानी घुसने से नाराज ग्रामीणों और महिलाओं ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बाहर स्थित बड़े तालाब तक पानी की निकासी नहीं होने के कारण गांव के अंदर बने छोटे तालाब में पानी भर गया है। इसी वजह से पानी ग्रामीणों के घरों में प्रवेश कर रहा है, जिससे गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- गांव में घुसा जलभराव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की सफाई और बड़े तालाब तक पानी पहुंचाने के लिए नाला निर्माण की मांग को लेकर कई ब...