लखनऊ, जनवरी 5 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद के सैय्यदबाड़ा मोहल्ले के कई घरों में भैंस व पड़वा काटे जाने और मीट बेचे जाने का कारोबार काफी समय से चल रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि कसाईबाड़े में करीब दो दर्जन घरों में बड़े जानवरों को काटकर मांस बेचा जा रहा था। सरकार की कार्रवाई के बाद अभी भी करीब आधा दर्जन घरों में यह कारोबार चल रहा है। लोगों का कहना है कि जानवर काटे जाने के बाद उसके पेट की गन्दगी नाले नालियों में बहाई जा रही है। साथ ही हड्डी और खाल घरों में स्टोर किया जाता है। जिस कारण मोहल्ले भर में भीषण दुर्गन्ध फैली रहती है। लोग संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यही नहीं इन घरों से कौवे मांस लेकर इधर-उधर फैला रहे हैं। जिससे आस-पास के अन्य घरों के लोग परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.