झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी। पूरा जनपद प्री पेड बिजली मीटर से तंग हो गया है। अधिकांश मानते है कि स्मार्ट मीटर यूनिट की गणना तेजी से कर रहा है। जिससे उनका बिल भी भाग रहा है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेसी लोगों के घरों तक पहुंचे। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में अहम बैठक की। जिसमें पचकुइयां चौराहे पर घर-घर जाकर प्रीपेड मीटर हटाकर फिर से पोस्टपेड मीटर लगाए जाने के लिए लोगों से लिखित शिकायती पत्र लिखवाए। कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से पूरे झांसी शहर में लोग नए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों का जो विरोध कर रहे हैं उसकी लड़ाई अब कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। अब सभी लोग प्री पेड मीटर की जगह पोस्ट पेड मीटर लगवाने का मन बना चुके है। कांग्रेसी बोले कि नए स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को हटाकर फिर से पुराने पोस्टपेड मीटर लगवाए...