प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सेतापुर, पतुलकी और भोजपुर बिहारगंज ग्रामसभा के लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतापगढ़-अमेठी नेशनल हाईवे 991 पर 33 हजार लाइन का काम चल रहा है। आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारी ग्रामीणों के घरों से सटाकर बिजली का पोल लगा रहे हैं और खुला तार बिछा रहे हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर के इस खंड में सैकड़ों घर आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 33 हजार की लाइन 4-5 फीट दूर खड़े व्यक्ति को भी खींच सकती है। ग्रामसभा वासियों की मांग है कि या तो अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाए या लाइन को ऊंचे पोल के सहारे ऊपर से ले जाया जाए, ताकि किसी तरह का हादसा न हो। ज्ञापन मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्...