उरई, जनवरी 23 -- उरई। घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से हादसे की आशंका को लेकर उरई शहर के सुशील नगर मोहल्ले की महिलाओं ने डीएम को शिकायती पत्र देकर लाइन हटवाए जाने की मांग की है। महिलाओं ने डीएम को दिए गए पत्र में बताया कि शिव पैलेस के पास स्थित एक निजी ट्यूबवेल की हाईटेंशन लाइन उनके घरों के ऊपर से निकली हुई है, जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हाईटेंशन लाइन मकानों के ऊपर से गुजरने के कारण लोग अपने घरों की छत पर भी नहीं जा पा रहे हैं, जिससे लगातार भय का माहौल बना हुआ है। महिलाओं ने डीएम से मांग की कि हाईटेंशन लाइन को शीघ्र हटवाया जाए। इस दौरान कुसमा देवी, संतोष देवी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.