नोएडा, मई 18 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। एचएसवीपी के सेक्टरों में घरों आगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से विभिन्न सेक्टरों में प्लॉटों के मुख्य गेटों के सामने लगे एलटी और एचटी बिजली पोल और ट्रांसफार्मरों को जल्द शिफ्ट किया जाएगा। अगले महीने से योजना पर काम शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी में में एचएसवीपी के 89 सेक्टर हैं। इनमें से 18 सेक्टरों का रखरखाव और सीवरेज सिस्टम सीधे प्राधिकरण के नियंत्रण में आता है, जबकि 71 सेक्टरों के प्रबंधन की जिम्मेदारी नगर निगम संभालता है। एचएसवीपी के कई सेक्टरों में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर सीधे प्लॉटों के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने लगे हुए हैं। इससे बड़े वाहनों की आवाजा...