गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भले ही दो सप्ताह का सीजफायर के बाद स्थितियों में सुधार हुआ है, लेकिन पेंट कंपनियों ने कीमतों में 50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। शुक्रवार से मार्केट लीडर आयल कंपनी से कदमताल मिलाते हुए अन्य प्रमुख कंपनियों ने भी 8 से 10 फीसदी तक कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।नंबर वन कंपनी ने लग्जरी ऑयल पेंट पर प्रति लीटर 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं डिस्टेंपर भी प्रति किलो दो से तीन रुपये महंगा हो गया है। पेंट के प्रतिष्ठित कारोबारी आशीष रूंगटा का कहना है कि ऑयल कंपनियों ने प्रतिस्पर्धा के चलते पिछले चार साल में एक रुपये की बढ़ोतरी नहीं की थी। ऑयल पेंट में पेट्रोलियम प्रोडक्ट का प्रयोग होता है। क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनियां लागत बढ़ने का दलील दे रह...