अल्मोड़ा, अप्रैल 15 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। विश्वनाथ के पास ढौरा गांव के जंगल में मंगलवार शाम आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल की आग लोगों के घरों की ओर बढ़ने लगी। लोगों ने रात करीब दस बजे आग की सूचना फायर सर्विस टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। एमएफई से पंपिंग कर होज रील की सहायता से आग पर काबू पाया। यहां किशन सिंह, हरि सिंह, दीपक मार्छाल, प्रियांशु कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- नारायणपुर: कुमारपहाड़ी जंगल में लगी भीषण आग, सैकड़ों पौधे नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...