हल्द्वानी, मार्च 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन घर और मंदिरों में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कमुलवागांजा निवासी पंडित कैलाश पांडे ने बताया कि हवन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां को मालपुए, खीर और फल का भोग लगाया, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। चौधरी कॉलोनी निवासी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि मां कूष्मांडा की आराधना से रोग, शोक और संकट दूर होते हैं और जीवन में ऊर्जा व उत्साह का संचार होता है। सुबह से ही महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर पूजा की, वहीं शाम के समय मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जयकारों से माहौल गूंजता रह...