घरों और मंदिरों में छिपी प्राचीन धरोहरें सामने आएंगी
अल्मोड़ा, जून 20 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। 'ज्ञान भारतम् मिशन' के तहत संचालित राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तह प्राचीन धरोहरों की खोज की जाएगी। स्कूली बच्चे और शिक्षक जिले में घरों, मंदिरों और व्यक्तिगत संग्रहों में मौजूद प्राचीन पाण्डुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों और ऐतिहासिक अभिलेखों का अध्ययन करेंगे। साथ ही इनके संरक्षण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।इस अभियान के तहत सरकारी, निजी और व्यक्तिगत संग्रहकर्ताओं के पास मौजूद अमूल्य धरोहरों को चिह्नित कर उनका सूचीकरण किया जाएगा। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सीडीओ ने विशेष निर्देश दिए गए हैं। जिले के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को शैक्षिक जनजागरूकता से जोड़ा जाएगा। ये सभी अपने आस-पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.