मैनपुरी, मार्च 24 -- मैनपुरी। नवरात्र में मां की आराधना में लीन भक्तों का समय मां की आराधना करने में बीत रहा है। सुबह से शाम तक भक्त मां की भक्ति में लीन रहते हैं। सोमवार को पांचवें दिन सुबह और शाम का समय मां की पूजा करने और आरती में गुजरा। दोपहर में चार से पांच घंटे घरों, मंदिरों में मां के भजन गाए गए। शहर के सभी देवी मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। नवरात्र में जिले के देवी मंदिरों में स्कंदमाता के जयकारे गूंजते रहे। पांचवें दिन माता के मंदिरों में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धा की भीड़ उमड़ी। नगर के शीतला देवी मंदिर में सबसे अधिक भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। यहां दिनभर नेजा लोगों द्वारा चढ़ाए जाते रहे। दुर्गा पंडालों में सुबह हवन यज्ञ तो शाम को महाआरती का आयोजन हुआ। नवरात्र को लेकर जनपद में मां की आराधना की जा रही है। पूरे जनपद का माहौल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.