नई दिल्ली, अगस्त 7 -- एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बीते एक अगस्त को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी लेकिन घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में घरेलू एलपीजी की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। हालांकि, हम आपको एक ऐसे सिलेंडर के बारे में बताएंगे जो सामान्य के मुकाबले 180 रुपये सस्ती कीमत पर मिल रही है।कौन सा है सिलेंडर? दरअसल, बीते एक अगस्त को ही 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई थी। इस सिलेंडर की कीमत 808.50 रुपये से घटाकर 762 रुपये कर दी गई है। यह सामान्य घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मुकाबले 180 रुपये सस्ता है। बता दें कि सामान्य एलपीजी (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत देश की राजधानी दिल्ली में 942 ...