सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। सामाजिक पुनर्वास कोष योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को उप विकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत प्राप्त कुल 38 आवेदनों पर विस्तारपूर्वक समीक्षा और विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- अपराध पीड़ितों को त्वरित सहायता व पुनर्वासित करेंबैठक के मुख्य बिंदु बैठक में वन स्टॉप सेंटर, थाना, महिला विशेष कोषांग, जिला अभियोजन कार्यालय में पंजीकृत मामले, जिलाधिकारी के जनता दरबार से अनुशंसित आवेदन तथा जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित प्रकरणों को शामिल किया गया। सभी मामलों की गंभीरता से जांच करते हुए पीड़ित महिलाओं को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। विशेष रूप से दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और यौन शोषण से जुड़े मामलों ...