बोकारो, जून 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। घरेलू हिंसा के एक मामले में गवाह के कथित अपहरण की सूचना पुलिस जांच में महज अफवाह साबित हुई। शिकायत मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस ने धनबाद की महुदा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की, लेकिन जांच में अपहरण जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। जानकारी के अनुसार, हरला थाना क्षेत्र के चौफान निवासी एक महिला ने घरेलू हिंसा मामले के गवाह दीपक कुमार के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि महुदा के तरगा गांव निवासी सीमांत महतो ने दीपक का अपहरण कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार रात सिटी थाना पुलिस ने महुदा पुलिस के सहयोग से सीमांत महतो के घर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- समाहरणालय में कर्मचारी के साथ मारपीट सिटी थाना इंस्पेक्टर सुदामा दास ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दीपक कुमार और...