महाराजगंज, नवम्बर 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला प्रशासन की ओर से हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व अधिकार के लिए आयोजित कार्यक्रम में घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं। डीएम ने समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने घरेलू हिंसा, आर्थिक प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, संपत्ति से वंचित किए जाने जैसी अनेक समस्याओं को विस्तार से डीएम संतोष कुमार शर्मा के समक्ष रखा। हर प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों महिला कल्याण, पुलिस, समाज कल्याण व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार महिलाओं को नि:शुल्क विधिक परामर्श उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.