पटना, जनवरी 30 -- घरेलू हिंसा, साइबर ठगी की शिकार महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई जल्द हो इसके लिए राज्यभर में एक साथ सुनवाई की जाएगी। इससे महिलाओं को न्याय के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने जिले में रहते हुए ही न्याय मिलेगा। इसके लिए उन्हें महिला आयोग नहीं आना पड़ेगा। इसके लिए राष्ट्रीय महिला आयोग एक योजना की शुरुआत आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करेगा। योजना के तहत आठ से 15 मार्च तक देशभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें देशभर के चार सौ जिलों को चिह्नित किया गया है, जहां यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। बिहार की बात करें तो इसमें सभी 38 जिलों को शामिल किया गया है। इस विशेष अभियान की कार्ययोजना पर मुहर दिल्ली में आयोजित शक्ति संवाद के दौरान शुक्रवार को लगी। बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि आठ से 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.