गाजीपुर, मार्च 16 -- पतार (गाजीपुर)। डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम ढोटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी, स्वच्छता जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, सर्वेक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को जागरुक किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी ने सात दिनों में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और एनएसएस की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं ने "घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता" विषय पर एकांकी प्रस्तुत की, जो अत्यंत प्रेरणादायक रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह ने कहा कि भारत की संस्कृति, भूगोल और इतिहास ही देश को आगे बढ़ाने की शक्ति देते हैं। ...