लखनऊ, मार्च 31 -- काकोरी(लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के काकोरी में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हरदोई रोड स्थित दुर्गागंज चौराहे के पास एक बड़ा हादसा हो गया। अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर से वैन में गैस भरने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। गैस भर रहे पिता-पुत्र ने भागकर किसी तरह जान बचाई। सूचना मिलते ही पहुँची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि गैस सिलेंडर में आग लगने के बावजूद कोई धमाका नहीं हुआ, अन्यथा हादसा और भी भीषण हो सकता था। दुर्गागंज निवासी राम शंकर राजपूत मंगलवार सुबह हरदोई रोड के किनारे स्थित एक खाली प्लॉटिंग साइड पर अपनी वैन में एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस भरने गए थे। वह इलेक्ट्रॉनिक मशीन के जरिए सिलेंडर से वैन के टैंक में ...