गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- ट्रांस हिंडन। गुलमोहर ग्रीन सोसायटी निवासी डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि उनके घर से लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर लिया गया था। चोरी की जानकारी उन्हें बाद में हुई। चिकित्सक का कहना है कि उनके यहां काम करने वाली युवती ने सामान चोरी किया है। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...