नोएडा, अगस्त 10 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-51 में कारोबारी के घर घरेलू सहायिका की मौत के मामले में सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती के शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले हैं। मामले में युवती की मां की शिकायत पर कारोबारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज है। एसीपी तृतीय राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-51 निवासी कारोबारी तरुण बत्रा के घर के एक कमरे में 18 वर्षीय रेशमा शनिवार को फंदे से लटकी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। यह भी पढ़ें- Noida News: सेक्टर-51 में घरेलू सहायिका की मौत के बाद हंगामा घटना के बाद रेशमा की मां सलमा ने कारोबारी पर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरो...