नोएडा, अक्टूबर 4 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर में 24 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि एक युवक द्वारा परेशान किए जाने से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के मामा फतेहपुर निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उनकी भांजी राधा होशियारपुर में सेक्टर-51 की गली नंबर आठ में किराये के कमरे में अकेली रहती थी। वह घरों में साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती थी। उसका संबंध उन्नाव निवासी 25 वर्षीय मोनू से था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन वर्ष 2025 में मोनू ने दूसरी युवती से शादी कर ली। इसके बाद राधा उससे बातचीत नहीं करना चाहती थी।आरोप है कि राधा के दूरी बनाने पर मोनू उसे फोन पर परेशान करने लगा और...