औरंगाबाद, सितम्बर 6 -- महिला एवं बाल विकास निगम, औरंगाबाद के तहत जिला हब फॉर इंपावरमेंट वूमेन के तत्वावधान में शनिवार को सदर प्रखंड के केवाईसी सेंटर पर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के चौथ दिन कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के संबंध में विशेषज्ञ चंदन कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल विवाह, घरेलू हिंसा, बाल हिंसा, दहेज प्रथा आदि के खिलाफ जागरूक करने पर बल दिया गया। विभिन्न कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वित्त साक्षरता विशेषज्ञ कंचन कुमारी ने महिलाओं पर केंद्रित योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एनिमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व ...