देवघर, जनवरी 26 -- रिखिया, प्रतिनिधि। रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में रविवार शाम घरेलू विवाद के कारण एक महिला ने घर के अंदर दरवाजा बंद कर फांसी लगाने का प्रयास किया। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब उन्होंने कमरे से अजीब आवाजें सुनीं। परिजन के अनुसार लगभग शाम 5 बजे घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद गुड़िया देवी अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजन कमरे में प्रवेश नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों की मदद ली और अल्बेस्टर की छत तोड़कर अंदर पहुंचे। फंदे से महिला को तुरंत उतार कर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला का इलाज अभी भी चल रहा है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले ...