उरई, मार्च 31 -- कदौरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम शहादतपुर रोगी में सोमवार देर रात एक अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीणों ने शव को फंदे पर लटकता देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।आटा थाना क्षेत्र के ग्राम शहादतपुर रोगी निवासी करन सिंह 50 वर्ष ने अपने पुश्तैनी मकान के बगल में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर देर रात फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो करन सिंह का शव पेड़ पर लटका दिखाई दिया। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को नीचे उतरवाया और पंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.