भागलपुर, दिसम्बर 3 -- थाना क्षेत्र के मिरहट्टी गांव में दो पक्षों के बीच घरेलू विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से कुल तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन थाना लेकर पहुंचे। जहां से एक पक्ष से घायल साजन कुमार एवं चंदन कुमार, दूसरे पक्ष से घायल अमन कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा गया। जहां से घायल चंदन एवं साजन को मायागंज रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों द्वारा विभिन्न आरोपों में थाना से शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...